अनिल बरूपाल

अनिल बरूपाल if you need any legal help, then contact me

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आगमन पर ट्रॉमा सेंटर निर्माण जैसी जनहित की मांग को लेकर ज्ञापन  देते...
21/05/2025

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आगमन पर ट्रॉमा सेंटर निर्माण जैसी जनहित की मांग को लेकर ज्ञापन देते समय SFI के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी और जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा को गिरफ़्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है, और अगर प्रशासन यह सोच रहा है कि गिरफ्तारी से आंदोलन दब जाएगा, तो यह उसकी भूल है।

अगर अगले 1 घंटे में हमारे साथियों को रिहा नहीं किया गया तो कानून व्यवस्था की जो भी स्थिति बनेगी, उसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

जनता की आवाज़ को दबाना बंद करो,
जनहित की मांग उठाना गुनाह नहीं है।

Visiting card
12/05/2025

Visiting card

With love
12/05/2025

With love

Apni sheet ki petti bandh lijiye kyu ki plane udne ko taiyar h     Predict kro sab log 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
19/11/2023

Apni sheet ki petti bandh lijiye kyu ki plane udne ko taiyar h
Predict kro sab log 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

 ी_क्रांति के  #हीरो_बांके_हिन्दुस्तानी_जीबांके जौनपुर जिले के मछली तहसील के गांव के कुवरपुर के निवासी थे। वह अकेले ही अ...
25/03/2023

ी_क्रांति के #हीरो_बांके_हिन्दुस्तानी_जी
बांके जौनपुर जिले के मछली तहसील के गांव के कुवरपुर के निवासी थे। वह अकेले ही अंग्रेजों से लोहा लेने निकल पड़े लेकिन बाद में उनसे प्रभावित होकर और लोगों ने भी उनके साथ अंग्रेजों से जंग का ऐलान कर दिया। लगातार अंग्रेजों के खिलाफ गतिविधियों के कारण उन पर 50 हजार रुपये सबसे बड़ा इनाम रखा, जब 2 गायें 6 पैसे थीं। अंग्रेजों और बांके हरिजनऔर उनके साथियों के बीच कई संघर्ष हुए।

लेकिन एक मुखबिर ने अंग्रेजों को उनके ठिकाने की सूचना दे दी, इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए कई सैनिकों को ले लिया, जहां अंग्रेजों और बांके हिन्दुस्तानी जी और उनके साथियों के बीच संघर्ष हुआ, उन्होंने कई ब्रिटिश सैनिकों को मार डाला, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया। और बाद में इन महान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके 18 साथियों को फांसी पर लटका दिया

शहीदों को सलाम

शहीदे आजम भगतसिंह की शहादत दिवस (23 मार्च) पर उन्हें सैल्यूट करते हुएभगत सिंह! मैं माफ़ी चाहता हूँ। आपका ऋण चुका नहीं पाय...
25/03/2023

शहीदे आजम भगतसिंह की शहादत दिवस (23 मार्च) पर उन्हें सैल्यूट करते हुए

भगत सिंह! मैं माफ़ी चाहता हूँ। आपका ऋण चुका नहीं पाया

इस देश के कुछ महानायकों का मैं ऋणी हूं। जिसमें फुले. पेरियार. आंबेडकर और भगत सिंह शामिल हैं।
आज भगत सिंह की शहादत दिवस हैं। कोई 14या 15 साल का रहा होऊंगा, जब भगत सिंह की छोटी जीवनी पढ़ने को मिली। अंतिम पंक्तियों में जब भगत सिंह की फांसी का वर्णन शुरू हुआ, तो आंसू थम नहीं रहे थे। सिसकियों और हिचिकों से साथ रोने लगा। मां घबड़ा गई क्या हुआ? मां को कुछ बताया नहीं।

भगत सिंह की जीवनी और उनका विचार पढ़ने के बाद मन ही मन देश और समाज के लिए जीवन समर्पित करने का संकल्प ले लिया। एक ही धुन सवार रहती थी, भगत सिंह बनाना है। देश समाज के लिए फांसी पर चढ़ जाना है। सच कहूं तो जीवनी ने आदमी बनने की धुन पैदा कर दी। घर-परिवार, जांति-पांति, धर्म-मजहब, पद-प्रतिष्ठा से मुक्ति पाने की भावना पैदा कर दिया।

मन ही मन तय कर लिया कि भगत सिंह जैसा देश बनाने का सपना लेकर फांसी पर चढ़े थे। वैसा देश बनाए बिना चैन की सांस नहीं लूंगा। भरसक कोशिश किया। कई बार हारा। अपने सिद्धांतों से समझौता किया। मूल्यों को छोड़ा। कई बार अभाव , पराजय और हारे मन ने आदर्शों-सिद्धांतों और सपनों की बातें छोड़कर जीने के लिए धन कमाने लिए प्रेरित किया। कई बार अभावों और अपमान ने भगत सिंह का रास्ता छोड़ने को बाध्य किया। कई बार पद-प्रतिष्ठा की चाह ने भगत सिंह का रास्ता छोड़ने की ओर धकेला।

भगत सिंह मैंने भरपूर कोशिश की। कई बार भरपूर कोशिश की। भगत सिंह आपने मुझे बेहतर इंसान बनने, दुनिया के लिए जीने-मरने की प्रेरणा दी। वह मेरी थाती है। उस थाती ने मुझे जीवन के खूबसूरत लम्हे दिए।

आज भी आपका जीवन और आपके सपने प्रेरित करते हैं। मैं आपका ऋण उतार नहीं पाया। इसका अफसोस है।

भगत सिंह
एक ऐसा नाम
जो खून में उतर जाता है
रोमांच से भर देता हैं
नसें फड़क उठती हैं
आदर्श जग उठते हैं
छोटेपन से घृणा होने लगती है
आत्ममोह दूर भाग जाता
मेहनतकशों के चेहरे
सामने आ जाते हैं
हर अन्याय के खात्मे के लिए
उद्धत कर देता है
अन्यायी सत्ताओं को चुनौती देने का
साहस पैदा हो जाता है
मेरे नायक
आपको सलाम!

12/06/2022

#राजस्थान_में_बढ़ता_दलित_अत्याचार
राजस्थान के बाड़मेर से एक घटना सामने आई है जिसमे मात्र 14 साल के नाबालिक को बड़ी बेरहमी से पीटा गया उस बच्चे की चोटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की किस तरहां और कितनी बेहरहमी से बच्चे को पीटा गया हे ।
#दलित_अत्याचार

Address

Bheem Path
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अनिल बरूपाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to अनिल बरूपाल:

Share