D.B.A 24-26

D.B.A 24-26 Official Facebook handle of District Bar Association of Bhopal, run by the Executive Body of 2024-26"

https://surveyheart.com/form/6752aa7f3f45646d0ce93c2bजिला अभिभाषक संघ भोपाल के सभी सम्माननीय अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि ...
11/01/2025

https://surveyheart.com/form/6752aa7f3f45646d0ce93c2b

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सभी सम्माननीय अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि संघ निरंतर अधिवक्ता हित में कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में जिला अभिभाषक संघ भोपाल युग के साथ बढ़ते हुए *"डिजिटल डायरेक्टरी"* को और प्रबुद्ध करने जा रहा है, जिसमें संघ आपके साथ और समर्थन का आकांक्षी है, हम निवेदन करते है प्रत्येक अधिवक्ता परिवार के सदस्य से की आप अपनी जानकारी प्रेषित कर हमारे इस प्रयास को सफल बनाए।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

Collect Contact Information

मंगलवार दिनाक 10/12/2024 को स्टेट बार जबलपुर के चेयरमेंन श्री राधे लाल गुप्ता जिला अभिभाषक भोपाल के कॉन्फ्रेंस हॉल में प...
10/12/2024

मंगलवार दिनाक 10/12/2024 को स्टेट बार जबलपुर के चेयरमेंन श्री राधे लाल गुप्ता जिला अभिभाषक भोपाल के कॉन्फ्रेंस हॉल में पधारे, जहां जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे, सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सह सचिव श्री सोनल नायक, कोषाध्यक्ष बृजबिहारी रघुवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष श्री सुधीर दुबे, स्टेट बार के को चेयरमैन श्री विजय चौधरी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता और समस्त कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे द्वारा ने स्टेट बार चेयरमैन का स्वागत किया साथ ही कोर्ट में आ रही समस्याओं से भी अवगत करवाया।
भोपाल जिला अभिभाषक संघ यह उम्मीद करता है कि यह कार्यक्रम भोपाल बार के अधिवक्ताओं के लिए हितकारी रहेगा।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

मेडिकल समिति की तृतीय बैठक संपन्न,जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सह सचिव एवं मेडिकल समिति के संयोजक श्री सोनल नायक जी के अध्य...
05/10/2024

मेडिकल समिति की तृतीय बैठक संपन्न,

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सह सचिव एवं मेडिकल समिति के संयोजक श्री सोनल नायक जी के अध्यक्षता में आज मेडिकल समिति की तीसरी बैठक संपन्न हुई जिसमें निरंतर आ रही अधिवक्ताओं की मेडिकल समस्याओं, आवेदनों को लेकर चर्चाएं की गई समिति के आगामी कार्यों को लेकर भी विचार मंथन हुआ, आज की विशेष बैठक में मेडिकल समिति के समस्त सदस्य श्री हीरू शर्मा, श्री अनुराग दुबे श्रीमती संजू मिश्रा, श्री नरेंद्र सिंह सलूजा, श्री अनंत संजर, सुश्री पूनम मगरे, उपस्थित रहे।

मेडिकल समिति सभी अधिवक्ताओं को यह सूचित करती है की संघ नियमो के अनुसार अधिवक्ताओं के साल में 10 मेमो होना अनिवार्य है तभी उन्हें जिला अभिभाषक संघ की मेडिकल समिति से कोष सहायता प्राप्त हो सकेगी।

30/09/24 जिला अभिभाषक संघ भोपाल की पुनः गठित मेडिकल समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव एवं प्...
30/09/2024

30/09/24 जिला अभिभाषक संघ भोपाल की पुनः गठित मेडिकल समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव एवं प्रभारी मेडिकल समिति श्री सोनल नायक ने की साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी श्री हीरू शर्मा जी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुराग दुबे जी, वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संजू मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेंद्र सलूजा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री अनंत संजर, और महिला कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुश्री पूनम मागरे की उपस्थिति में संपन्न हुई, बैठक में अधिवक्ता मृत्यु दावा और अधिवक्ता चिकित्सा सहायता के आवेदनो पर चर्चा की गई और उनपर आवश्यक निर्णय लिए गए।

28/08/24आज जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे जी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण द्वा...
28/08/2024

28/08/24
आज जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे जी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र जी की उपस्थिति में काॅपिंग व्यवस्था का निरक्षण किया गया, अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार कोई समस्या न हो इस विषय पर गंभीर रूप से ध्यान दिया गया और किस तरह से व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित किया जा सकता है इस पर भी चिंतन किया गया।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

जिला अभिभाषक संघ भोपाल की बैठक 12/08/24 को संपन्न हुई, बैठक में विशेष रूप से आगामी 15 अगस्त "स्वतंत्रता दिवस" की तैयारी ...
12/08/2024

जिला अभिभाषक संघ भोपाल की बैठक 12/08/24 को संपन्न हुई, बैठक में विशेष रूप से आगामी 15 अगस्त "स्वतंत्रता दिवस" की तैयारी को लेकर रूप रेखा तय की गई, साथ ही सांस्कृतिक समिति को कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करवाने की जवाबदारी दी गई।
आज की बैठक में अधिवक्ता हितेषी कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई, जिसके प्रयास जारी हैं और कार्यकारिणी जल्द अधिवक्ता साथियों के समक्ष अपने सफलता पूर्वक किए गए कार्यों को विस्तृत रूप से रखेगी।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के को- चेयरमैन एवं सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विजय चौधरी जी द्वारा कर्मचारियों के हितों...
01/08/2024

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के को- चेयरमैन एवं सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विजय चौधरी जी द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिए 25000/- की सहयोग राशि जिला अभिभाषक संघ को प्रदान की, जिला अभिभाषक संघ भोपाल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण आपका हृदय से आभार करते हैं।

31/07/24जिला अभिभाषक संघ भोपाल की मासिक बैठक संपन्न हुईं, जहां समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे, बैठक ...
31/07/2024

31/07/24
जिला अभिभाषक संघ भोपाल की मासिक बैठक संपन्न हुईं, जहां समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे, बैठक में पूर्व में आए आवेदन पर चर्चा हुई कई आवेदनों को स्वीकृति मिली जिसमें कई सारे स्वास्थ्य, सिक्योरिटी, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता और पार्किंग जैसे आवेदन रहे, साथ ही अध्यक्ष श्री दीपक खरे एवं सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव द्वारा सभी समितियों के द्वारा करवाए गए कार्य और आगमी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कुछ नई समितियों का गठन किया गया, वही फर्जी अधिवक्ताओं को लेकर आ रही समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए दंडात्मक समिति का भी गठन किया गया।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

29/07/24 भोपाल जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा आज कोर्ट में भ्रमण कर जल भराव, सीड़न, गंदगी, औ...
29/07/2024

29/07/24
भोपाल जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा आज कोर्ट में भ्रमण कर जल भराव, सीड़न, गंदगी, और अन्य इन जैसी अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं को अंकित किया गया, साथ ही उस पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

"वृक्षों के बिना जीवन हो जाएगा अपूर्ण,आओ वृक्षारोपण कर प्रकृति को करें परिपूर्ण"इस सकारात्मक भाव को लिए दिनांक 06/07/24 ...
06/07/2024

"वृक्षों के बिना जीवन हो जाएगा अपूर्ण,
आओ वृक्षारोपण कर प्रकृति को करें परिपूर्ण"
इस सकारात्मक भाव को लिए दिनांक 06/07/24 को भोपाल न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र, प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती शर्मा, समस्त न्यायधिषगण, जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री दीपक खरे , सह सचिव श्री सोनल नायक, कोषाध्यक्ष श्री बृजबिहारी रघुवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष श्री सुधीर दुबे, समस्त कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

#विश्वास_आपका_प्रयास_हमारा

Address

Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D.B.A 24-26 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category