ADV JAVED

ADV JAVED “सही सही है, भले ही हर कोई इसके खिलाफ हो, और गलत गलत है, भले ही हर कोई इसके पक्ष में हो।”
(1)

⚖️ 𝐀𝐃𝐕 𝐉𝐀𝐕𝐄𝐃
🏛️ 𝐃𝐢𝐬𝐭𝐫𝐢𝐜𝐭 & 𝐒𝐞𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐂𝐨𝐮𝐫𝐭, 𝐁𝐚𝐫𝐞𝐢𝐥𝐥𝐲
📚 कानून की सही जानकारी • आसान भाषा में
⚖️ 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐢𝐧𝐚𝐥 | 𝐂𝐢𝐯𝐢𝐥 | 👫𝐌𝐚𝐭𝐫𝐢𝐦𝐨𝐧𝐢𝐚𝐥 | 𝐂𝐲𝐛𝐞𝐫 𝐋𝐚𝐰 💻
🏛️ Supreme Court & High Court Updates 📖

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि तीन वर्षीय LLM कोर्ट का उद्देश्य ऐसा अवसर देना है, जिसमें छात्र अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई के...
26/08/2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि तीन वर्षीय LLM कोर्ट का उद्देश्य ऐसा अवसर देना है, जिसमें छात्र अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई के साथ अदालतों में वकालत भी जारी रख सकें। कोर्ट ने इसी आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक वकील को LLM के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी, जिसे अनिवार्य उपस्थिति पूरी नहीं करने के कारण परीक्षा से रोक दिया गया।

जस्टिस जस्मीत सिंह ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी को तीन वर्षीय LLM पाठ्यक्रम 2023-2026 की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने से रोकने की मांग की गई। याचिका में प्रत्येक विषय में निर्धारित 90 घंटे की अनिवार्य कक्षाएं पूरी किए जाने की शर्त का भी मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों की सूची रद्द कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई।

26/08/2026

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है।
#रिश्वत

26/08/2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498ए और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं और दोनों का उद्देश्य भी अलग है। इसलिए धारा 498ए के मामले में बरी हो जाने मात्र से महिला को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत दाखिल करने से नहीं रोका जा सकता।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने यह टिप्पणी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 528 के तहत दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की। याचिका में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत दर्ज शिकायत को चुनौती दी गई।

26/08/2026

ऐसे लोगों की इस समय हमारे देश को बहुत ज़रूरत है।
एक शेयर तो बनता है।
❤️😎

25/08/2026

Interim Bail (अंतरिम जमानत) एक अस्थायी/सीमित अवधि की जमानत होती है, जो अदालत किसी आरोपी को मुख्य Bail Application पर अंतिम फैसला होने तक देती है।
आसान भाषा में
मान लीजिए आरोपी ने Regular Bail के लिए आवेदन किया है, लेकिन उस पर अभी अंतिम सुनवाई या निर्णय नहीं हुआ। किसी तत्काल और विशेष परिस्थिति में अदालत कुछ समय के लिए आरोपी को जेल से बाहर रहने की अनुमति दे सकती है। इसे Interim Bail कहा जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लखनऊ में वकीलों के चैंबर गिराने के खिलाफ याचिका, कहा- अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं सुप्रीम कोर...
25/08/2026

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लखनऊ में वकीलों के चैंबर गिराने के खिलाफ याचिका, कहा- अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लखनऊ में वकीलों के चैंबर और अन्य निर्माण गिराने के मामले में दायर याचिका खारिज की। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें सार्वजनिक जमीन पर कथित अतिक्रमण कर और सड़कों को बाधित करके बनाए गए चैंबरों के संबंध में ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

Address

Bareilly District Court
Bareilly

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADV JAVED posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ADV JAVED:

Shortcuts

Share