ऐडवोकेट हेमंत राणा युवा नेता

  • Home
  • India
  • Banswara
  • ऐडवोकेट हेमंत राणा युवा नेता

ऐडवोकेट हेमंत राणा युवा नेता Advocate Hemant Rana Nirdaliya Parshad Ward No 1 Nagar parishad Banswara Rajasthan

अभिभाषक संघ  के सदस्यों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्ण तरीके से निहत्ते निर्दोष लोगों ...
24/04/2025

अभिभाषक संघ के सदस्यों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्ण तरीके से निहत्ते निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति महोदयl के नाम उचित कार्रवाही के लिए ज्ञापन दिया

एवं
सभी के प्रति हमारी संवेदना और अभिभाषक कक्ष में श्रद्धांजलि स्वरूप मौन रखा गया।

23/04/2025
14/04/2025

बाँसवाड़ा से 52 ट्रकों में गौ-तस्करी का भंडाफोड़, मौके पर पहुँचे सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बाँसवाड़ा (राजस्थान),
राजस्थान के बाँसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश सीमा पर एक बड़े गौ-तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गौशाला कर्मचारियों की सतर्कता से 52 ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरी गईं हजारों गायों को मुक्त कराया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत और सुरक्षा काफिले के सहयोग से गौ-तस्करी किए जाने के संकेत मिले हैं।

सूचना मिलते ही बाँसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ट्रकों में भरी गायों को देखा।
सांसद ने मौके से ही मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा -

“भाजपा गाय माता के नाम पर वोट मांगती है, चुनाव में ‘गौ-रक्षा’ का नारा देती है, लेकिन हकीकत यह है कि सत्ता में आने के बाद वही सरकार गौ-तस्करों से मिलीभगत कर पुलिस के संरक्षण में गायों की तस्करी करवा रही है। गाय इनके लिए सिर्फ एक चुनावी हथकंडा है, न कि श्रद्धा या संवेदना का विषय।”

जाँच में सामने आया है कि यह काफिला बलदेव मैला, मेड़ता सिटी (नागौर) से मंडला व खरगोन (मध्यप्रदेश) के किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए महाराष्ट्र के बूचड़खानों तक पहुँचाया जा रहा था। मौके से पकड़े गए तस्करों के पास देसी कट्टे, धारदार हथियार और मिर्ची पाउडर भी बरामद हुए हैं।

इससे साफ है कि तस्कर किसी भी प्रतिरोध से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ थे। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से पुलिस की भूमिका पर भी गहरे संदेह खड़े हो रहे हैं।

सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल इस्तीफा माँगा है और इस पूरे प्रकरण की जाँच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराए जाने की माँग की है।

यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक निष्पक्षता और सरकारी तंत्र की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह दर्शाती है कि चुनावी मंचों पर रक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है।बांसवाड़ा विधायक प्रत्याशी हेमन्त राणा, एडवोकेट बंशीलाल राणा, संभागीय अध्यक्ष कलसिंह मकवाणा, हमीरपुरा सरपंच राकेश रावत,रविन्द्र बरजोड़, कैलाश निनामा, राजेश वसुनिया, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बारिया बहादुर निनामा,

14/04/2025
🌱🌱 *सभी भिलप्रदेश वासियों को* 🌱🌱 *फ़सली उत्सव ऊहो होली की हार्दिक शुभकामनाए  जोहार आइए रंगों के इस उत्सव में शामिल होकर ज...
13/03/2025

🌱🌱 *सभी भिलप्रदेश वासियों को* 🌱🌱
*फ़सली उत्सव ऊहो होली की हार्दिक शुभकामनाए जोहार आइए रंगों के इस उत्सव में शामिल होकर जीवन को और अधिक रंगीन बनाएं।*
*सभी के जीवन में खुशियों और रंगों की भरमार हो!*
꧁𝒬☞︎︎︎𝐇𝐀𝐏𝐏𝐘 𝐇𝐎𝐋𝐈☜︎︎︎𝒬꧂
हेमन्त राणा
विधायक प्रत्याक्षी बांसवाड़ा
पार्षद वार्ड नं 1नगर परिषद बांसवाड़ा
पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष
राजकीय गोविंद गुरु महाविद्यालय बांसवाड़ा
जय जोहार जय भील प्रदेश भारत
🏹🌳🌾🌱🏹

04/03/2025

भजनलालजी के नेतृत्व वाली सरकार में सरकारी आदेश की पालना करना ही गुनाह है।
डूंगरपुर जिले में R**T एग्जाम के दौरान सभी परीक्षार्थियों से आभूषण व धागे निकलवाकर सरकारी आदेश की पालना करने पर प्रधानाचार्य व हैड कॉनिस्टेबल को निलंबित करना कहा का न्याय है ?
जाति/धर्म देखकर अंधा क़ानून की कलम चलना क्या ये अमृतकाल है?
इन कार्मिको को तत्काल बहाल किया जाये, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा!

26/02/2025

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता सहित कुल 6 विधायकों का निलंबन संसदीय व्यवस्था के लिए अनुचित है! सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है कि वह विपक्ष की पीड़ा को समझे और सभी को साथ लेकर राजस्थान विधानसभा की गरिमापूर्ण छवि बनाए रखे!

Address

Ward No 1 Jaipur Road Banswara
Banswara
327001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ऐडवोकेट हेमंत राणा युवा नेता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ऐडवोकेट हेमंत राणा युवा नेता:

Share