Anil Prajapati fan club

Anil Prajapati fan club Hm Smajwadi h

17/03/2026

“आलू के बीज का मज़ाक उड़ाने वालों को किसान समझ नहीं आते”: अनिल प्रजापति

विधायक महराजी प्रजापति के प्रतिनिधि अनिल प्रजापति का डॉ. अमिता सिंह के बयान पर पलटवार

अमेठी। दो दिन पूर्व आयोजित होली मिलन समारोह में दिए गए एक बयान को लेकर अमेठी की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.संजय सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा.अमीता सिंह ने विधायक महाराजी प्रजापति द्वारा किसानों को नि:शुल्क वितरित किए गए आलू के बीज पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “आलू बांटकर कोई विधायक नहीं बन सकता।”

अब इस बयान पर विधायक महराजी प्रजापति के पुत्र व प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाबी पलटवार किया है।

अनिल प्रजापति ने अपने पोस्ट में लिखा कि “कुछ लोग 25 किलो आलू के बीज का मज़ाक उड़ा रहे हैं। उन्हें शायद यह समझ नहीं है कि किसान के लिए बीज सिर्फ आलू नहीं होता, वह उम्मीद होता है, मेहनत का भरोसा होता है और आने वाली फसल का सपना होता है।”

उन्होंने आगे लिखा कि मिट्टी में डाला गया एक छोटा सा बीज कई गुना होकर खेत भर देता है और जो लोग खेत की मिट्टी से दूर हैं, वही बीज का मज़ाक उड़ाते हैं। उनके अनुसार किसान अच्छी तरह जानता है कि छोटा सा बीज भी पूरे परिवार के सहारे की फसल बन सकता है।

विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि किसानों के हाथ में उम्मीद का बीज दे रहा है तो यह मज़ाक की नहीं बल्कि सम्मान की बात है, क्योंकि वह किसानों के खेत और उनकी मेहनत के साथ खड़ा है।
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि “राजनीति मंच से भाषण देने से नहीं चलती, राजनीति तब सार्थक होती है जब कोई नेता खेत तक पहुंचकर किसान के साथ खड़ा होता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा कि “बीज छोटा हो सकता है, लेकिन उससे उगने वाली फसल बहुत बड़ी होती है और किसान की इज़्ज़त का मज़ाक उड़ाने वालों को इतिहास कभी माफ़ नहीं करता।”

डॉ. अमिता सिंह के बयान और विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति के जवाबी पलटवार के बाद अमेठी की स्थानीय राजनीति में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
#सुलतानपुर Anil Prajapati अनिल प्रजापति

01/03/2026

Address

AMETHI
Amethi

Telephone

+919451678967

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil Prajapati fan club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anil Prajapati fan club:

Shortcuts

Share