Ambala Legalnews

Ambala Legalnews Ambala legal news is made for awareness regarding our rights and laws. The Legal news (LEGAL NETWORK) Motive to create awareness.

23/08/2026

अंबाला पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन मैदान' के तहत पहली अंबाला पुलिस पब्लिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन, 600 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,

एसपी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा और खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैदान – एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में 'पहली अंबाला पुलिस पब्लिक एथलेटिक मीट' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति,

इस भव्य खेल आयोजन में अंबाला के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अजीत सिंह शेखावत, IPS ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंबाला मंडल श्री पंकज नैन, IPS के दिशा-निर्देशों एवं SP अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में एसपी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण और परिणाम

आयु वर्ग: यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियों के लिए आयोजित की गई।

प्रमुख स्पर्धाएं: प्रतिभागियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस के साथ-साथ हाई जंप और लॉन्ग जंप में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बेस्ट एथलीट (लड़कियां): सोनाक्षी, रितु और मेहर।
बेस्ट एथलीट (लड़के): ध्रुव, सागर और मोहित।

पुलिस अधीक्षक का युवाओं को संदेश

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "नशे से खुद को दूर रखें, अपने आप को खेलों से जोड़ें और कड़ी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करके देश को बुलंदियों पर ले जाने का जज्बा पैदा करें ताकि देश और समाज का नाम रोशन हो सके।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अंबाला पुलिस का यह नशा मुक्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

सहयोगियों और गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान

इस सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले खेल विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया:
खेल विशेषज्ञ व पुलिस अधिकारी: रिटायर्ड डीपी मलकीत सिंह, श्री राजिंदर जी, उप निरीक्षक शमशेर सिंह, जय सिंह, अजय कुमार, जसबीर कौर, रमेश कुमार, बलदेव, सरोज, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, रजनी और मुख्य सिपाही रोहित कुमार।

विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी:

पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल श्री विकास कोहली, विशाल बत्रा, राजीव जैन, विनोद गोयल, इंजीनियर बलबीर सिंह सहित कई सम्मानित समाजसेवी और मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

अंबाला पुलिस इससे पहले भी 'ऑपरेशन मैदान' के तहत चेस,क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुकी है, ताकि युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की जा सके।

प्रेस नोट 02

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, चोरीशुदा एलसीडी और बर्तन बरामद

अंबाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र में हुई चोरी के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।

मामले का विवरण:

शिकायतकर्ता शक्ति सिंह, निवासी गांव बानोदी ने थाना पंजोखरा साहिब में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 133, दिनांक 22 अगस्त 2026, धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत थाना पंजोखरा साहिब में मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी:

मुकदमे की आगामी तफ्तीश मुख्य सिपाही नरेश कुमार द्वारा पूरी मुस्तैदी से अमल में लाई गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
गुरुध्यान सिंह पुत्र मिंदर सिंह, निवासी गांव सोंडा, थाना सेक्टर-9, अंबाला शहर।
संजय पुत्र हरजीत सिंह, निवासी गांव सोंडा, थाना सेक्टर-9, अंबाला शहर।

बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक एलसीडी (LCD) और कुछ एल्युमिनियम के बर्तन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद दोनों आरोपियान को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

23/08/2026
23/08/2026

*स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वास्थ्य जाँच अवश्य करवाएं: श्री हितेश जैन*
*स्वास्थ्य जाँच शिविर में लगभग 200 विद्यार्थियों ने जाँच करवाई- टीपी सिंह*

एस.ए. जैन (पी.जी.)कॉलेज, अम्बाला शहर के यूथ रेड क्रॉस एवं एन.एस.एस. इकाइयां द्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा समिति, गुरुद्वारा मंजी साहब के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री हितेश जैन, कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विनीत जैन, श्री टी.पी. सिंह पूर्व कार्यकारी सदस्य हरियाणा गुरुद्वारा समिति, यूथ रेडक्रॉस सेल प्रभारी डॉ. रजत सिंगला, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील काजल ,प्रो. पूजा रानी, डॉ. विजय सेठ द्वारा किया गया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के सचिव श्री हितेश जैन ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज व परामर्श देने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वास्थ्य जाँच अवश्य करवाएं।
श्री टी.पी. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का समय रहते पता चलता है और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में मदद मिलती है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विनीत जैन तथा स्टाफ़ द्वारा टीपी सिंह जी को पौधा देकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि एस.ए. जैन कॉलेज द्वारा समय-समय पर कॉलेज परिसर और एन.एस.एस. द्वारा गोद लिए गए गांव देवीनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए जाते हैं।
इस अवसर पर टीम द्वारा HIV AIDS पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्यों ने बी.पी., खून जाँच, आंखों की जांच, दाँतों की जाँच, सामान्य रोग विशेषज्ञ द्वारा सामान्य रोग जाँच के साथ-साथ जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।
इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर से डॉ. शिवांगी पाल (एम.डी. फिजिशियन), डॉ. मानसी सिंह (आंख रोग विशेषज्ञ), डॉ. पुनीत शर्मा (डेंटल सर्जन), श्री कुलदीप (आप्थाल्मिक सहायक), एल.टी. अंशु और सारिया, यू.पी.एच.सी. रविदास माजरी से डॉ. पीयूष चहल (एम.ओ.), श्रीमती गुरप्रीत कौर (नर्सिंग ऑफिसर) के साथ पूरी मेडिकल टीम को श्री गुरु हरगोबिंद सिंह सेवा समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।श्री मंजीत सिंह दुखभंजनी चैरिटेबल, श्री हरप्रीत सिंह, नसीब सिंह कृष्ण कुमार, कॉलेज स्टॉफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

22/08/2026

Ambala Legal News की ओर से समाज सेवी युवा नेता Nitin matheri को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं 🎂💐🧁🍫🍧

22/08/2026

पंजौखड़ा साहिब विवाद: मुकदमा नंबर 124 के आरोपी अरविंदर सिंह और अनमोल सिंह को कोर्ट से मिली जमानत

21/08/2026

पंजाब बंद का अंबाला में असर, बस सेवा प्रभावित—अंबाला छावनी बस स्टैंड पर यात्री परेशान

20/08/2026

जमाबंदी-इंतकाल पोर्टल की खामियों के विरोध में पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर

20/08/2026

Erv 120 मंडोर एक लेडीज टावर के ऊपर चढ़ी हुई है जो उत्तर नहीं रही जिसका अपने घर वाले के साथ झगड़ा हुआ है जिसके कारण वह टावर पर चढ़ी है मौके पर थाना पंजोखरा साहब के सभी मुलाजिम है

19/08/2026

अंबाला शहर में खुल चुका है दुर्गा गारमेंट का शोरूम तंदुरा बाजार नियर
S kumar टेलर के पास संपर्क नंबर 8950000364

अंबाला में दुर्गा गारमेंट्स ने शुरू की अपनी दूसरी ब्रांच, जहां न्यूबॉर्न बेबी से लेकर छोटे बच्चों तक के लिए कपड़ों की शानदार रेंज उपलब्ध है। 👗🧸

खास बात—बच्चों के वो छोटे-से-छोटे साइज भी यहां मिलेंगे, जो अक्सर आसानी से कहीं नहीं मिलते। ❤️

🎉 रक्षाबंधन स्पेशल: भारी डिस्काउंट के साथ आकर्षक गिफ्ट भी!

अपने नन्हे-मुन्नों की स्टाइलिश शॉपिंग के लिए पहुंचिए दुर्गा गारमेंट्स की नई ब्रांच। ✨

#

19/08/2026

कपड़ा मार्केट में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Address

Ambala
Ambala
134003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Legalnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambala Legalnews:

Shortcuts

Share

Category