06/08/2026
एंटी पेपर लीक प्रोटेस्ट के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नजर देशभर में संगठन विस्तार पर है। छत्रपति संभाजीनगर में हुई रणनीति बैठक में तय हुआ कि हर राज्य में छात्र संगठनों से जुड़ा जाएगा। संगठन ने साफ किया कि वह चुनावी राजनीति में नहीं आएगा। शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ही आंदोलन जारी रहेगा। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर दो दिन तक रणनीति बैठक हुई। इसमें आशुतोष रांका, सौरभ दास समेत संगठन के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। बैठक करीब सात घंटे चली। बैठक में झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में चल रहे छात्र आंदोलनों का समर्थन करने पर भी बात हुई।