18/09/2026
सभी सम्मानित मतदाता अधिवक्ता साथियों को सादर नमन।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (HCBA) के चुनाव में मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर, मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
जिस अपार उत्साह और आत्मीयता के साथ आपने इस मतदान दिवस को एक उत्सव का रूप दिया और अपना बहुमूल्य समर्थन तथा मत मुझे प्रदान किया, उसके लिए मैं आपका अत्यंत आभारी हूँ।
आपका यह स्नेह, अटूट विश्वास और सहयोग मेरे लिए सदैव अमूल्य है।
डॉ. सी पी उपाध्याय (चन्द्र प्रकाश उपाध्याय)
सीनियर एडवोकेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट
अध्यक्ष पद प्रत्याशी, HCBA (2026-27)
#धन्यवाद #आभार
Adv Chandra Prakash Upadhyay