News FTR

Directions

News FTR किसी भी तरह की कानूनी एवं उत्पीड़न से संबंधित सहायता के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैंl

FTR NEWS | अटाला की रातजब कलम ने वर्दी से सवाल किया, तो सड़कों पर इंसाफ की आवाज गूंज उठीअटाला की उस रात सिर्फ धरना नहीं ...
02/10/2026

FTR NEWS | अटाला की रात

जब कलम ने वर्दी से सवाल किया, तो सड़कों पर इंसाफ की आवाज गूंज उठी

अटाला की उस रात सिर्फ धरना नहीं था, **एक सवाल था।
सिर्फ भीड़ नहीं थी, **जागती हुई आवाज थी।
सिर्फ अधिवक्ता नहीं थे, कानून की बात करने वाले नागरिक थे।

फैजान प्रकरण में पुलिस पर लगे कथित मारपीट के आरोपों के बाद जब लोग सड़क पर उतरे, तो संदेश साफ था:

“इल्जाम है तो अदालत में साबित करो,
गुनाह है तो कानून के मुताबिक सजा दो,
लेकिन किसी को चौकी में पीटकर इंसाफ मत लिखो।”

अटाला और आसपास के इलाकों में पुलिस कार्रवाई को लेकर लंबे समय से तरह तरह के आरोप और शिकायतें उठती रही हैं। फर्जी गोकशी के मुकदमे, हिरासत में मारपीट और कथित वसूली जैसे आरोपों की सच्चाई जांच का विषय है। लेकिन एक बात कानून बिल्कुल साफ कहता है।

आरोपी होना अपराधी साबित होना नहीं है।
फैसला चौकी नहीं, अदालत करती है।

गुरुवार की रात सड़क पर बैठे अधिवक्ताओं ने शायद यही बात सबसे मजबूती से रखी।

कलम उठी तो डर के खिलाफ उठी,
आवाज उठी तो अधिकार के लिए उठी।

जिस इलाके में कभी लोग पुलिस के सामने बोलने से पहले सौ बार सोचते थे, वहीं अब लोग कानून की किताब लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

और यही बदलाव सबसे बड़ा संदेश है।

वर्दी का सम्मान रहेगा,
कानून का सम्मान उससे भी ऊपर रहेगा।

पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करे, जरूर करे। लेकिन अगर किसी पुलिसकर्मी पर अत्याचार का आरोप लगता है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

क्योंकि...

जिस हाथ में कानून की ताकत है,
उसी हाथ पर कानून की जिम्मेदारी भी है।

अटाला की इस रात को याद रखिए।

यह सिर्फ एक धरना नहीं था।
यह उस जागरूक नागरिक की आवाज थी, जिसने कहा कि डरकर नहीं, कानून के सहारे जिएंगे।

सलाम उन अधिवक्ताओं को जो रातभर डटे रहे।

कलम जब जागती है,
तो सत्ता नहीं, व्यवस्था सवालों के घेरे में आती है।
और जब जनता अपने अधिकार पहचान लेती है,
तो खामोशी की दीवारें खुद टूटने लगती हैं।

FTR NEWS की आवाज साफ है:

अपराधी है तो कानून के हवाले करो।
निर्दोष है तो न्याय दिलाओ।
आरोप है तो जांच करो।
और दोष सिद्ध है तो अदालत को फैसला करने दो।

क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत लाठी नहीं,
कानून की जानकारी रखने वाली जागरूक जनता है।

FTR NEWS
Fact • Truth • Reality

जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग, FTR के संग।

FTR NEWS | प्रयागराजअतीक अहमद के रिश्तेदार मोहम्मद खालिद के दफ्तर पर चला PDA का बुलडोजर, कथित अवैध निर्माण ध्वस्तप्रयागर...
02/10/2026

FTR NEWS | प्रयागराज

अतीक अहमद के रिश्तेदार मोहम्मद खालिद के दफ्तर पर चला PDA का बुलडोजर, कथित अवैध निर्माण ध्वस्त

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने झलवा स्थित मोहम्मद खालिद के दफ्तर और दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की। मोहम्मद खालिद को पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है।

PDA के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति की जमीन पर कथित कब्जे और वहां दुकान व कार्यालय बनाए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद प्राधिकरण ने आरोपों को सही पाए जाने का दावा किया, जिसके बाद जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बताए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई सड़क से लगी जमीन पर की गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जमीन की वास्तविक बाजार कीमत और स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि FTR NEWS द्वारा नहीं की गई है।

FTR NEWS: PDA की कार्रवाई शिकायत, जांच और कथित अवैध निर्माण के आधार पर की गई। जमीन के स्वामित्व और बाजार मूल्य से जुड़े दावों की पुष्टि संबंधित राजस्व अभिलेखों से होगी।

FTR NEWS | प्रयागराजपूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे जैद खालिद पर फिर शिकंजा, सरकारी जमीन पर कब्जे और ...
01/10/2026

FTR NEWS | प्रयागराज

पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे जैद खालिद पर फिर शिकंजा, सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के मामले में मुकदमा

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में जमीनों पर कब्जे और कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर जैद खालिद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है।

मामले में जैद खालिद, जसीम, जाफर, राशिद उर्फ नीलू समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि विष्णापुरी क्षेत्र में सरकारी और अन्य जमीनों पर कब्जे के बाद अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने का प्रयास किया गया।

जैद खालिद को पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के करीबी रहे आबिद प्रधान का दामाद बताया जाता है। जमीन से जुड़े मामलों में जैद खालिद का नाम पहले भी सामने आ चुका है।

ATS और VVPAT की जमीन तक पहुंचा कब्जे का मामला

मामले में सबसे गंभीर आरोप सरकारी जमीन से जुड़ा है। एटीएस यूनिट और ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित जमीन पर भी कब्जे और रास्ता बनाए जाने का मामला पहले सामने आ चुका है।

रसूलपुर मरियाडीह क्षेत्र में ईवीएम/वीवीपैट गोदाम की जमीन पर मिट्टी डालकर रास्ता बनाए जाने को लेकर भी पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मोहम्मद जाफर और उसके सहयोगियों का नाम सामने आया था।

वहीं प्रशासन की जांच में सरकारी और निजी जमीनों से जुड़ी कई अराजियों पर कब्जे और कथित प्लॉटिंग का मामला सामने आने के बाद जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई भी की गई थी।

विष्णापुरी में 3000 वर्गमीटर निर्माण पर चला PDA का बुलडोजर

मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि 30 सितंबर 2026 को विष्णापुरी कॉलोनी, गयासुद्दीनपुर में जैद खालिद से जुड़े करीब 3000 वर्गमीटर क्षेत्र के निर्माण पर PDA ने बुलडोजर चला दिया।

प्राधिकरण के मुताबिक निर्माण बिना आवश्यक अनुमति के किया गया था। इसी अभियान में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह रसूलपुर में करीब एक बीघा क्षेत्र में की गई कथित अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

अब जांच में खुलेगा पूरा जमीन कनेक्शन

एक तरफ सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई चल रही है, तो दूसरी तरफ जमीनों की खरीद बिक्री और कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर मुकदमों ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

अब पुलिस जांच में यह सामने आना बाकी है कि किस जमीन पर किसका कब्जा था, जमीन किसके नाम दर्ज थी, किस आधार पर प्लॉटिंग की गई और किन लोगों के माध्यम से जमीन की खरीद बिक्री कराई गई।

FTR NEWS की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।

FTR NEWS
Fact • Truth • Reality
जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग FTR के संग

27/09/2026

**FTR NEWS | उज्जैन**

# # # 600 साल पुरानी शाही मस्जिद पर कार्रवाई, आधी रात सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

प्रशासन की कार्रवाई के बीच माहौल गरमा गया। मस्जिद को बचाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आधी रात सड़कों पर उतर आए। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने मौके पर जमकर नाराजगी जताई।

27/09/2026
26/09/2026

अधिवक्ता ब्रेकिंग FTR NEWS
अपडेटेड खबर

मामला अधिवक्ता का नहीं, जीजा की दुकान का… लेकिन सड़क पर लगा “अधिवक्ता एकता” का लंबा जाम!

प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज के रहने वाले अधिवक्ता से जुड़ा मामला अब करेली थाने के बाहर सड़क तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक पूरा विवाद अधिवक्ता अब्दुल अहद से सीधे तौर पर नहीं, बल्कि उनके जीजा की दुकान से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि अटाला हाजी रशीद के पास अधिवक्ता के जीजा की रेस्टोरेंट की दुकान है। पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक और उसके भाई के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। तीन चार दिन पहले दोनों भाइयों के बीच समझौता हुआ कि मकान एक भाई दूसरे भाई को दे देगा। इसके बाद दूसरे भाई की ओर से अधिवक्ता के जीजा पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जाने लगा।

अधिवक्ता पक्ष का आरोप है कि दुकान खाली नहीं करने पर रात में पीछे के रास्ते से अवैध तरीके से अंदर घुसकर दरवाजा खोला गया, दुकान में रखा पैसा और अन्य सामान गायब कर दिया गया और अंदर से ताला लगा दिया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता के जीजा मौके पर पहुंचे, जहां विवाद हुआ। आरोप यह भी है कि रसूलपुर चौकी इंचार्ज ने उन्हें बंधक बना लिया और वीडियो बनाने पर वीडियो डिलीट करवा दी गई। वहीं मकान मालिक के भाई की ओर से कथित तौर पर यह कहा गया कि “जो उखाड़ना है उखाड़ लो, हमने अंदर से ताला लगा दिया है।”

अब इसी मामले को लेकर करेली थाने के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है। दोनों तरफ की सड़क पर रास्ता रोके जाने से कई घंटे से आम राहगीर परेशान हैं।

बारिश का मौसम, सड़क पर गड्ढे और ऊपर से रास्ता बंद। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दूसरे राहगीर गलियों से निकलने को मजबूर हैं। यानी मामला दुकान के ताले से शुरू हुआ और अब शहर के रास्तों पर “ताला” लगने जैसी स्थिति बन गई है।

अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारों के बीच आम जनता की आवाज फिलहाल ट्रैफिक में कहीं दबती नजर आ रही है।

अब सवाल यही है कि विवाद का समाधान कब होगा और आम राहगीरों को इस सड़क जाम से कब राहत मिलेगी?

FTR NEWS की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।

FTR NEWS | प्रयागराज मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौतप्रयागराज के ...
26/09/2026

FTR NEWS | प्रयागराज मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। शौचालय की ओर जा रहे हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी के ऊपर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई।

हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी का 31 अक्टूबर को रिटायरमेंट होना था, लेकिन सेवानिवृत्ति से कुछ ही समय पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार और विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया।

FTR NEWS | Fact • Truth • Reality

FTR NEWS | पुराने यमुना पुल पर लावारिस मिली बाइक, अकाउंटेंट के यमुना में छलांग लगाने की आशंका से हड़कंपप्रयागराज। कीडगंज...
26/09/2026

FTR NEWS | पुराने यमुना पुल पर लावारिस मिली बाइक, अकाउंटेंट के यमुना में छलांग लगाने की आशंका से हड़कंप

प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित पुराने यमुना पुल पर शुक्रवार देर रात एक बाइक लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक की पहचान अतरसुइया थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय अकाउंटेंट तुषार केशरवानी की बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि तुषार ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में छलांग लगाई हो सकती है।

जानकारी के अनुसार तुषार एक निजी फर्म में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बाइक पुराने यमुना पुल पर खड़ी मिली है।

परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कीडगंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार तड़के पुलिस और गोताखोरों ने दोबारा यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि तुषार के लापता होने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

घटना के बाद से तुषार के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि तुषार के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल कीडगंज थाना पुलिस को सूचित करें।

FTR NEWS | Fact • Truth • Reality

FTR NEWS | प्रयागराज से दुखद सूचनाइलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय जी के निधन की दुखद सूचन...
25/09/2026

FTR NEWS | प्रयागराज से दुखद सूचना

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय जी के निधन की दुखद सूचना सामने आ रही है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, हनुमान मंदिर के अंदर उन्हें हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद हृदय गति रुकने से उनके निधन की सूचना है।

FTR News इस सूचना की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं करता है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
परिजनों एवं अधिवक्ता समाज के प्रति FTR News की गहरी संवेदना।

FTR NEWS
Fact • Truth • Reality

25/09/2026

FTR NEWS | हाईकोर्ट बार के नए अध्यक्ष के तेवर साफ, बोले आम अधिवक्ताओं के वोट से मिली जीत, दलाली पर कसेगा शिकंजा

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026 27 में डॉ. सीपी उपाध्याय के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनका एक बयान अब चर्चा में है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत को लेकर बड़ी बात कही।

अध्यक्ष ने कहा कि उनकी जीत केवल बड़े या वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समर्थन की वजह से नहीं हुई, बल्कि सामान्य यानी आम अधिवक्ताओं के वोट ने उन्हें जीत दिलाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में हाईकोर्ट की दशा और दिशा बदलने की कोशिश होगी। उनका कहना था कि वह काफी समय से हाईकोर्ट परिसर में हो रही गतिविधियों को देख रहे थे और कुछ ऐसी व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठते रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर दलाली और बिचौलियों की भूमिका को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संकेत दिया कि ऐसे मामलों पर अब शिकंजा कसने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

बयान सामने आने के बाद अब असली नजर उनके कार्यकाल पर होगी। कहना आसान है, बदलाव जमीन पर दिखाई देना अलग बात है। दलाली और बिचौलियों को लेकर अध्यक्ष ने जो बात कही है, उस पर आने वाले दिनों में क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

फिलहाल FTR NEWS अध्यक्ष के बयान को उसी रूप में आपके सामने रख रहा है। अब वक्त बताएगा कि चुनाव के दौरान और जीत के बाद कही गई ये बातें हाईकोर्ट की जमीन पर कितना असर दिखाती हैं।

FTR NEWS ANALYSIS

जो कहा गया है, वह बयान है। उसका असर कितना हुआ, इसका फैसला आने वाला वक्त और धरातल पर होने वाली कार्रवाई करेगी।

Address

27/1 Clive Road Civil Lines
Allahabad
211001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News FTR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share