21/07/2025
SPREE योजना 2025: सरल पंजीकरण, सुरक्षित भविष्य!
ईएसआईसी की यह विशेष पहल उन सभी नियोक्ताओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जो अभी तक ईएसआई योजना से वंचित रहे हैं। 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक, 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठान बिना किसी जुर्माने, पिछली देनदारी या निरीक्षण के ESIC के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।
डिजिटल, पारदर्शी और आसान प्रक्रिया के माध्यम से न केवल व्यवसायिक जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की पूर्ण गारंटी भी दें। अधिक जानकारी के लिए ESIC की वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाएं या अपने निकटतम ईएसआईसी कार्यालय से संपर्क करें।