Koshambi Legal and Taxation

Koshambi Legal and Taxation Koshambi Legal & Taxation, Agra we also take bookings for ring ceremony, birthday party and small celebration with 100+ persons capacity

सुप्रीम कोर्ट ने विरासत में मिली कृषि भूमि की बिक्री को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तर...
17/07/2026

सुप्रीम कोर्ट ने विरासत में मिली कृषि भूमि की बिक्री को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 22 के तहत मिलने वाला 'पहले खरीदने का अधिकार' (Right of Pre-emption) खेती की जमीन पर भी लागू होगा।

इस फैसले का मतलब है कि यदि किसी क्लास वन उत्तराधिकारी (जैसे बेटा, बेटी, पत्नी या मां) को विरासत में मिली कृषि भूमि का अपना हिस्सा किसी बाहरी व्यक्ति को बेचना है, तो उसे पहले उसी परिवार के अन्य क्लास वन उत्तराधिकारियों को उसे खरीदने का अवसर देना होगा। यदि परिवार का कोई सदस्य खरीदना चाहता है, तो बाहरी व्यक्ति को सीधे जमीन नहीं बेची जा सकेगी।

यह फैसला महिंदर एवं अन्य बनाम पूरन सिंह मामले में जस्टिस संजय करोल और एन. कोटीश्वर सिंह की पीठ ने सुनाया। अदालत ने कहा कि धारा 22 कोई सामान्य प्री-एम्प्शन कानून नहीं है, बल्कि यह विरासत से जुड़ा विशेष अधिकार है, जिसका उद्देश्य परिवार के भीतर विरासत में मिली संपत्ति को सुरक्षित रखना है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अधिकार की तुलना पंजाब प्री-एम्प्शन एक्ट से नहीं की जा सकती, क्योंकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत यह अधिकार केवल क्लास वन उत्तराधिकारियों तक सीमित है। यह सह-मालिकों या ऐसे लोगों पर लागू नहीं होता जिनका उत्तराधिकार से कोई संबंध नहीं है।

इस फैसले का असर उन सभी मामलों पर पड़ सकता है, जहां हिंदू परिवारों में विरासत में मिली कृषि भूमि की बिक्री की जाती है। अब ऐसी जमीन बेचने से पहले परिवार के अन्य पात्र उत्तराधिकारियों को प्राथमिकता देना कानूनी रूप से आवश्यक होगा।

अपने अधिकार जाने

Address

Koshambi Complex Shastripuram Industrial Area Sikandra Agra
Agra
282007

Opening Hours

Monday 12am - 12pm
Tuesday 12:01am - 12pm
Wednesday 12am - 12pm
Thursday 12am - 12pm
Friday 12am - 12pm
Saturday 12am - 12pm
Sunday 12am - 12pm

Telephone

+918958666644

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koshambi Legal and Taxation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Koshambi Legal and Taxation:

Shortcuts

Share