17/05/2026
यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला कचहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबर को हटाने को लेकर रिववार सुबह हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध चैंबरों को ढहा दिया। इस बीच, वकील बुलडोजर एक्शन के विरोध में सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे।
इस बीच, एक युवा वकील ने अपने आपको चैंबर में बंद कर लिया और फंदा लगाने का प्रयास करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसके चैंबर पर किसी ने बुलडोजर चलाया तो वह फांसी लगा लेगा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।