Gaon aur Vikas

Gaon aur Vikas Hamara Adampur, Hamara Vikas

08/08/2026
जरूरी सुचना ये 5भेस 2कटडी 1झोटा जो कि पुलिस थाना आदमपुर ने चोरी से लेजाते हुए चेकीग के दौरान पकड़ी गई जो कि अब यह सभी पस...
07/08/2026

जरूरी सुचना ये 5भेस 2कटडी 1झोटा जो कि पुलिस थाना आदमपुर ने चोरी से लेजाते हुए चेकीग के दौरान पकड़ी गई जो कि अब यह सभी पसु श्री कृष्ण गऊशाला मंडी आदमपुर में है अगर किसी भाई की है तो आकर पहचान कर के ले जाए

यह जानकर बहुत खुशी हुई! ग्राम पंचायत आदमपुर में सरपंच कपिल खीचड़ द्वारा विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए गली निर्माण का का...
30/07/2026

यह जानकर बहुत खुशी हुई! ग्राम पंचायत आदमपुर में सरपंच कपिल खीचड़ द्वारा विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए गली निर्माण का कार्य शुरू कराना एक बेहतरीन और सराहनीय कदम है।

25/07/2026

आदमपुर अंत्योदय मेले के लिए 3000 पात्र लाभार्थी चिन्हित

26 जुलाई को आदमपुर के खंड विकास एवं पंचायत विभाग परिसर में लगेगा अंत्योदय मेला

हिसार : मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत 26 जुलाई को आदमपुर में लगने वाले मेले के लिए 3000 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ के लिए चिन्हित किया गया है। यह अंतोदय मेला खंड विकास एवं पंचायत विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि मेले के लिए 3000 लाभार्थियों की पहचान की गई है तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार आवेदन प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। मेले में विभिन्न सरकारी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देंगे, मौके पर आवेदन स्वीकार करेंगे तथा पात्रता के अनुसार लाभ भी प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेले में एग्रीस्टेक आईडी बनाई जाएगी, जबकि मानव संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित त्रुटियों के समाधान के लिए विशेष स्टॉल लगाएगा। मेले में सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके माध्यम से अधिक से अधिक चिन्हित किए गए पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, हरियाणा बैकवर्ड एवं शेड्यूल कास्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन, एमएसएमई, रेड क्रॉस, वीटा, एग्रो इंडस्ट्री, आर्थिक रूप से पिछड़ा एवं कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल सहित अन्य विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, कौशल विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने और जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जुलाई को आयोजित अंत्योदय मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

With Jambhshakti Media – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
14/07/2026

With Jambhshakti Media – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

Address

Adampur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon aur Vikas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category