Sanjay Kumar Vidrohi

Sanjay Kumar Vidrohi GENERAL SECRETARY
RANCHI DISTRICT BAR ASSOCIATION
ELECTED MEMBER (2024-26)
JHARKHAND STATE BAR

विद्रोही“हम फर्जी नहीं, रोज़ कमाने वाले अधिवक्ता हैं!”आम अधिवक्ताओं की पीड़ा को समझे बिना यदि कोई यह कह दे कि “30 से 40 ...
26/05/2026

विद्रोही

“हम फर्जी नहीं, रोज़ कमाने वाले अधिवक्ता हैं!”

आम अधिवक्ताओं की पीड़ा को समझे बिना यदि कोई यह कह दे कि “30 से 40 प्रतिशत अधिवक्ता फर्जी हैं”, तो यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि हजारों संघर्षशील अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान पर चोट है।

देश और झारखंड का आम अधिवक्ता कौन है?

वह कोई करोड़ों में खेलने वाला व्यक्ति नहीं होता।
वह रोज़ सुबह कोर्ट आता है…
फाइल लेकर दौड़ता है…
मुवक्किल का इंतज़ार करता है…
तारीख़ पर बहस करता है…
और शाम को जो कमाता है, उसी से घर चलता है।

किसी के बच्चे की फीस उसी से जाती है…
किसी की बूढ़ी माँ की दवा उसी से आती है…
किसी की पत्नी घर का राशन उसी आमदनी से चलाती है…
और किसी अधिवक्ता का पूरा परिवार सिर्फ उसके “आज की कमाई” पर निर्भर रहता है।

ऐसे में यदि बार काउंसिल के शीर्ष पदों पर बैठे लोग ही यह कहने लगें कि “30 से 40 प्रतिशत अधिवक्ता फर्जी हैं”, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

यदि वास्तव में 30-40% अधिवक्ता फर्जी हैं,
तो फिर सवाल उठता है —

वर्ष 2015 में जो Verification Rules लाए गए, वह किसलिए लाए गए?

बार काउंसिल की मतदाता सूची कैसे बनी?

2026 के चुनाव में जो हजारों अधिवक्ताओं की वोटर लिस्ट तैयार हुई, उसका सत्यापन किस आधार पर हुआ?

क्या हजारों अधिवक्ताओं को बिना जाँच के सूची में शामिल कर लिया गया?

यदि ऐसा है, तो यह स्वयं व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है।

और यदि ऐसा नहीं है,
तो फिर आम अधिवक्ताओं को बदनाम करने वाले बयान क्यों?

आज ज़रूरत इस बात की नहीं है कि संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं का मनोबल तोड़ा जाए।
ज़रूरत इस बात की है कि —

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो,

अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल स्कीम और इंश्योरेंस स्कीम मजबूत हो,

मृत्यु के बाद परिवार को डेथ क्लेम समय पर मिले,

अधिवक्ताओं के बच्चों के भविष्य के लिए योजना बने,

वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं के लिए बजट में अलग प्रावधान हो।

बार काउंसिल और सरकार को यह समझना होगा कि
आम अधिवक्ता कोई “डेटा” नहीं है,
वह न्याय व्यवस्था की रीढ़ है।

जिस दिन आम अधिवक्ता टूट जाएगा,
उस दिन न्याय व्यवस्था की आत्मा कमजोर हो जाएगी।

आज भी हजारों अधिवक्ता ऐसे हैं जो
“रोज कमाओ — रोज खाओ”
की परिस्थिति में जीवन जी रहे हैं।

उनकी लड़ाई फर्जी डिग्री वालों से भी है,
भ्रष्ट सिस्टम से भी है,
और उस सोच से भी है
जो पूरे अधिवक्ता समाज को कटघरे में खड़ा कर देती है।

विद्रोही सवाल पूछता है —

क्या अधिवक्ताओं को सम्मान मिलेगा?
या केवल आंकड़ों में बदनाम किया जाएगा?

क्या उनके परिवार की चिंता होगी?
या सिर्फ बयानबाज़ी चलेगी?

समय आ गया है कि
आम अधिवक्ताओं की आवाज़ सुनी जाए,
उनके संघर्ष को समझा जाए,
और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान पर गंभीर नीति बनाई जाए।

हम फर्जी नहीं…
हम संघर्षशील अधिवक्ता हैं।
हम रोज़ कमाकर घर चलाने वाले लोग हैं।

जन-जन के साथ
संजय कुमार विद्रोही

#विद्रोही_तेवर

िवक्ता
#अधिवक्ता_सम्मान
#मेडिकल_स्कीम
#इंश्योरेंस_स्कीम
#बार_काउंसिल

#भ्रष्टाचार_बना_शिष्टाचार
#झारखंड
#रोज_कमाने_वाले_अधिवक्ता

आप अपने स्टार्स (⭐)भेजकर हमें सपोर्ट कर सकते हैं। आपके दिए गए हर स्टार (⭐) से न सिर्फ मेरा हौसला बढ़ेगा, बल्कि मेरे अंदर और मजबूती आएगी— हक़ और हक़ीक़त की लड़ाई को और तेज़ करने की हिम्मत मिलेगी! एक-एक स्टार (⭐), मेरे इरादों की धार बढ़ा देता है। आपका समर्थन ही मेरी हिम्मत है— जन-जन की आवाज़ उठाने की ताकत है। 🌟💫🌠💥🔥 Sanjay Kumar Vidrohi Sanjay Kumar Vidrohi VIDROHI sanjaykumarvidrohi

07/05/2026

जन जन के साथ संजय कुमार विद्रोही

07/05/2026

आप अपने स्टार्स (⭐)भेजकर हमें सपोर्ट कर सकते हैं। आपके दिए गए हर स्टार (⭐) से न सिर्फ मेरा हौसला बढ़ेगा, बल्कि मेरे अंदर और मजबूती आएगी— हक़ और हक़ीक़त की लड़ाई को और तेज़ करने की हिम्मत मिलेगी! एक-एक स्टार (⭐), मेरे इरादों की धार बढ़ा देता है। आपका समर्थन ही मेरी हिम्मत है— जन-जन की आवाज़ उठाने की ताकत है। 🌟💫🌠💥🔥

जन जन के साथ
संजय कुमार विद्रोही
सदस्य,
झारखंड राज्य बार काउंसिल
सदस्य,
रांची जिला बार एसोसिएशन
मोबाइल नंबर: 9308301688, 7004314450, 8789855368
ईमेल: [email protected]
इंस्टाग्राम: संजय कुमार विद्रोही
ट्विटर: संजय कुमार विद्रोही
टेलीग्राम: 9308301688, 7004314450
व्हाट्सएप: 9308301888, 8789855368
#जोहार

15/03/2026

Part 28

15/03/2026

Part 27

15/03/2026

Part 26

15/03/2026

Part 25

15/03/2026

Part 24

15/03/2026

Part 23

Address

Ranchi

Telephone

9308301688

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Kumar Vidrohi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanjay Kumar Vidrohi:

Share