repoter sanjay Rajak

repoter sanjay Rajak awareness of knowledge

20/08/2026
20/08/2026

ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत बांसी चौकी के ग्राम करीपहाड़ी से जमीन की रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील रैकवार ने राहुल यादव पर बहला-फुसलाकर और शराब के नशे की हालत में उसकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है।

15/08/2026
08/08/2026

लोकेशन ललितपुर

ललितपुर के ग्राम देवरान से निकली
कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर पाली महादेव के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
एक बार फिर श्रद्धालुओं का नीलकंठेश्वर पाली महादेव के लिए निकले। यात्रा के दौरान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग देवरान गांव में देखने को मिला।
श्रद्धालुओं के माध्यम से नीलकंठेश्वर पाली महादेव के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ।
यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद ट्रैक्टरों पर सवार होकर श्रद्धालु कांवड़ लेकर महादेव के धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
भक्तों का कहना है कि वे नीलकंठेश्वर पाली महादेव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और अपने परिवार व गांव की खुशहाली की कामना करेंगे।

देवरान से निकली यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और भगवान शिव के प्रति भक्तों की गहरी आस्था का प्रतीक बनी।
ललितपुर से संजय रजक की रिपोर्ट

02/08/2026

कुंडेश्वर धाम से देवरान के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गांव की सुख-समृद्धि की कामना के साथ शिवभक्तों ने किया प्रस्थान

ललितपुर सावन माह के पावन अवसर पर ललितपुर जनपद के विकासखंड बार स्थित ग्राम पंचायत देवरान की कांवड़ सेवा समिति द्वारा कुंडेश्वर धाम से अपने गांव देवरान की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के साथ भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान शिवभक्तों में गहरा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण "बम-बम भोले" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।

कांवड़ सेवा समिति देवरान के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत समिति के अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में कुंडेश्वर धाम से हुई। यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कांवड़ लेकर देवरान के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, शांति और सभी ग्रामीणों के मंगल की कामना के लिए निकाली गई है।

02/08/2026

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना बार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूरज पुत्र हिन्दूपत (35 वर्ष) निवासी ग्राम भैलोनीसूवा, थाना बार, जिला ललितपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध केस संख्या 642/11 में धारा 323, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मान सिंह एवं पीआरडी जवान अजीम अली द्वारा की गई। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Address

Birdha
Lalitpur
284403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when repoter sanjay Rajak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share