04/09/2026
आपको सपरिवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्रीकृष्ण जी का जीवन हमें धर्म के मार्ग पर अडिग रहने, कर्म को सर्वोच्च मानने और सत्य के लिए सदैव संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में उनके दिव्य उपदेश आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, प्रेम एवं समृद्धि का संचार हो और हमारा समाज धर्म, संस्कार एवं मानवता के मूल्यों के साथ निरंतर आगे बढ़े, यही मंगलकामना है।
जय श्रीकृष्ण!