Adv Jayant Moond

Adv Jayant Moond Demanding New State in Rajasthan #0091
(14)

Criminal Lawyer- Rajasthan Highcourt,Jaipur | President,Marusena Foundation (NGO) | Social Youth Leader Fighting for the Rights of Youth,Farmers,Women Empowerment.

21/08/2026

राजस्थान में स्कूलों की जैसी भी हालत है, सभी के वीडियोस और फोटोज़ को खुलकर सामने आने दो तभी शायद मोदी सरकार इस राज्य को सरकारी स्कूल बिल्डिंग सुधारने के लिए कुछ पैसा देगी, नहीं तो बिना स्कूल बिल्डिंग के ही रह जाओगे।

आने दो विडोज़, आने दो फोटोज़ को, आवाज़ उठने दो, अगर दुश्मन भी आवाज़ उठा रहा है तो भी फायदा आपके बच्चों और युवाओं का ही होगा

आप बोलोगे तो डंडे पड़ेंगे और लिखोगे तो इंडिया में बैन कर दिए जाओगे ! यही है अभिव्यक्ति की आजादी व लोकतंत्र 🥺दुनियां के सब...
21/08/2026

आप बोलोगे तो डंडे पड़ेंगे और लिखोगे तो इंडिया में बैन कर दिए जाओगे ! यही है अभिव्यक्ति की आजादी व लोकतंत्र 🥺

दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश में "जय श्रीराम" का नारा लगाकर हर किसी के साथ मारपीट का हक कैसे मिल गया ?

भगवान रामजी तो सत्य व उसूलों के मार्ग की बात करते थे आज उनके नाम से गुंडाराज क्यों है ?

सरकारी स्कूलों की बदहाली की बात करना भी अब देश में अपराध हो गया है,कोई कैमरा रिकॉर्ड करके सरकारी स्कूल दिखा नही सकता। 2014 से सत्ता में काबिज नरेन्द्र मोदी and कंपनी के लोगो से सवाल करोगे तो वो 1947 से लेकर 1990 की बदहाली के सवाल करेंगे।

हद हो गयी अब जयपुर जैसे महानगर में स्कूल तबेले में चल रहे है व इस विषय पर बातचीत करने पर मारपीट हो रही है।

#जयन्तमूण्ड #मरुसेना #मरुप्रदेश #जयन्त

21/08/2026

शिक्षा व्यवस्था Vs जय श्रीराम का अखाड़ा बना दिया देश की भाजपा सरकार ने...

सरकारी स्कूलों में बच्चे मर गए,अव्यवस्थाओं का आलम है। पीने के पानी से लेकर किताब तक संघर्ष चल रहा है और जब कोई सवाल करता है तो उसके साथ मोब लिंचिंग की जाती है।

राजधानी से सटा बगरू विधानसभा जहां जमीनों के भाव करोड़ो में है वहां सरकारी स्कूल की बदहाली देखने और दिखाने गए CJP के युवाओं एवं महिलाओं के साथ मारपीट करना,धूल मिट्टी फेंकना, अभद्र गाली गलौच करना एवं भाजपा समर्पित ग्रामीण “जय श्री राम” का नारा लगाकर रोकना कहा का लोकतंत्र है।

हमारा उस सोच से सवाल है जो शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार जैसे गम्भीर सवालों के सामने धर्म को खड़ा कर देती है।

भगवान राम का नाम किसी को चुप कराने,मारने,पीटने का हथियार नहीं हो सकता क्योंकि राम का नाम तो सत्य के साथ खड़े होने की प्रेरणा है।

#जयन्तमूण्ड

 #भंवरीदेवी_मामले_की_CBI_जांच_करो की मांग को लेकर कल मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा एवं राजस्थान जाट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधि...
20/08/2026

#भंवरीदेवी_मामले_की_CBI_जांच_करो की मांग को लेकर कल मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा एवं राजस्थान जाट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी जयपुर में DGP राजस्थान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे।

24 दिन से लगातार विश्नोई समाज सहित 36 बिरादरी के लोग मामले के खुलासे और न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। सैकड़ो लोगो की भूख हड़ताल से लेकर बड़े प्रदर्शन किए जा रहे है लेकिन अब तक एक सुराख भी नही मिलना बड़ा सवाल पैदा कर रहा है।

जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर जांच में इतनी देरी क्यों हो रही है? इस मामले में रसूखदार एवं राजनीतिक दबाव के कारण जांच प्रभावित हो रही है,मामले की जांच CBI को दी जाए।

यदि समय रहते पुलिस द्वारा मामले का निष्पक्ष एवं प्रभावी खुलासा नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

#भंवरीदेवी #जयन्तमूण्ड #मरुप्रदेश

20/08/2026

प्रदेश के मरुप्रदेश के इलाकों में MD, स्मैक,गांजा, नशीली दवा एवं नशाखोरी पुलिस की मिलिभगत बिना संभव नही है। हम मारवाड़ियों की नश्ल को बर्बाद आपराधिक नेताओं एवं पुलिस के गठजोड़ से खत्म की जा रही है ताकि कोई सरकारों के खिलाफ बगावत ना कर सके।

#जयन्तमूण्ड #मरुप्रदेश

19/08/2026

#भंवरीदेवी_को_न्यायदो - 23 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का पकड़ा नही जाना,बड़े नेताओं के नाम बड़ी जुबान से बाहर आना, पुलिस के अधिकारियों के विरुद्ध लाखों लोगो के आंदोलन के बाद भी कार्यवाही नही होना इस मामले में बड़े सवाल खड़े कर रही है। दिनदहाड़े मारवाड़ के लोहावट में गले को तेज धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी जाती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।

#मरुप्रदेश

17/08/2026

Address

Janta Darbar
Nawalgarh
333305

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Jayant Moond posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Adv Jayant Moond:

Shortcuts

Share