Bhuvan Tanwar Advocate

Bhuvan Tanwar Advocate Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhuvan Tanwar Advocate, Lawyer & Law Firm, CB 77A Naraina Ring Road, Delhi.

नमस्कार

मैं भुवन तंवर, मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली कैंट के नारायणा क्षेत्र में हुआ है। मेरी पूरी शिक्षा दिल्ली कैंट में ही संपन्न हुई और मैंने उच्च शिक्षा भी दिल्ली से ही प्राप्त की है।

मैंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता को बचपन से ही निर्वाह किया है। RSS के प्रति मेरे गहरे जुड़ाव के चलते, मैं नियमित रूप से शाखाओं में भाग लेता रहा हूँ और सामाजिक कार्यों में सक्रि

य रहा हूँ। मैंने BJP के कार्यकर्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदेव किया है और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में पूरी तत्परता के साथ भाग लिया है।

मैंने दिल्ली से LLB (Hons) और LLM की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता हूँ। अपने कानूनी करियर के दौरान, मैंने माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और दिल्ली के विभिन्न कोर्ट में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार BJP के विभिन्न कानूनी मामलों में काम किया है।

मेरे पिता, श्री करण सिंह तंवर, जिन्होंने दिल्ली कैंट विधानसभा से पांच बार विधायक और दिल्ली कैंट बोर्ड मेंबर चुने जाने का गौरव प्राप्त किया, दिल्ली के फिश एंड पोल्ट्री मार्केट के एडमिनिस्ट्रेटर और NDMC के सदस्य तथा उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, के राजनीतिक मामलों की देखरेख की जिम्मेदारी मैंने बखूबी निभाई है। उनके नेतृत्व में, मैंने राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक कौशल को सीखा और क्षेत्र की समस्याओं को समझने में गहरी समझ विकसित की है।

इसके अलावा, मेरी मां, प्रोफेसर डॉ मंजु तंवर, दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत रही, मुझे हमेशा प्रोत्साहित करती है, मुझे प्रेरणा दी है कि शिक्षा और सेवा का महत्व कितना बड़ा है। मेरी पत्नी, डॉ. सोनम तंवर, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं, मेरे हर कदम पर मेरा साथ दिया है।

मैंने दिल्ली के सभी चुनावों—चाहे वे सांसद के हों, दिल्ली छावनी बोर्ड के या विधायक के— सभी में सक्रिय रूप से भाग लिया है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया है। दिल्ली कैंट में मेरे गहरे सामाजिक और राजनीतिक संबंध हैं और मैं वहां के लोगों के साथ परिवार माफ़िक अच्छी तरह से परिचित हूँ।

इसके अलावा, मैं अपनी नई दिल्ली की सांसद बड़ी बहन सुश्री बांसुरी स्वराज, जिनका राजनीतिक दृष्टिकोण और नेतृत्व अद्वितीय है, से अत्यधिक प्रभावित हूँ। बहन जी की राजनीतिक सूझबूझ, प्रभावशाली रणनीतिक क्षमता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत बना दिया है। उनकी दृढ़ नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनके नेतृत्व में, उनकी कार्यशैली और स्पष्टता ने न केवल पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया है, बल्कि राजनीति में एक नई दिशा और दृष्टिकोण भी प्रदान किया है

मेरी शिक्षा, अनुभव और कड़ी मेहनत का उपयोग करते हुए, मैं हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए हर मंच पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ क्योंकि मेरे पिताजी का लिवर ट्रांसप्लांट हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें इन्फेक्शन के डर से आइसोलेशन में रखा हुआ है।

उनके जीवन के सिधांत "नर सेवा नारायण सेवा" गरीब की सेवा भगवान की सेवा पर चलकर उनके सपना "मेरा कैंट सबसे निराला" साकार करना चाहता हूं यह बिना आपके आशीर्वाद के सम्भव नहीं हैं। इस यज्ञ में मुझे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी, रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी, संघटन महामंत्री श्री पवन राणा जी, बड़ी बहन सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी, सह प्रभारी श्रीमती अल्का गुज्जर जी, करोल बाग जिला अध्यक्ष श्री सुनील कक्कर जी का आशिर्वाद मिल रहा है। मैं सभी माननीय नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बहुत बहुत धन्यावाद

शौर्य तिरंगा यात्रा"तिरंगे की शान में, वीरों के नाम में!"आज दिनांक 21.05.2025, हम सभी को गर्व है कि यशस्वी प्रधानमंत्री ...
21/05/2025

शौर्य तिरंगा यात्रा
"तिरंगे की शान में, वीरों के नाम में!"

आज दिनांक 21.05.2025, हम सभी को गर्व है कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रवादी नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की हो — तब भारत का सैनिक दुश्मनों पर वज्र की तरह टूटता है और सिंदूर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाज़ी तक लगा देता है।

यह शौर्य तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने इस अद्वितीय सैन्य अभियान में अद्भुत पराक्रम, रणनीति और साहस का परिचय दिया।

यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कैंट विधानसभा से विधायक प्रत्याशी, अधिवक्ता श्री भुवन तंवर के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।

स्थान: क्रांति चौक, सदर बाज़ार, दिल्ली कैंट
समय: आज शाम 06:00 बजे

आइए, तिरंगे के नीचे एकत्र हों, अपने वीर सैनिकों को सैल्यूट करें और इस शौर्य गाथा के साक्षी बनें।

श्री विरेंद्र सूद
अध्यक्ष
सदर कैंट मंडल

श्री नरेश राठी
अध्यक्ष
दिल्ली कैंट मंडल

श्री प्रेम पाठक
अध्यक्ष
चाणक्यपुरी मंडल

शुभ बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!भगवान हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।आपके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का...
13/05/2025

शुभ बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
आपके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास हो।
इस पावन अवसर पर आइए हम सेवा, भक्ति और सद्भावना के साथ इस दिन को मनाएं।

जय बजरंगबली!
बड़ा मंगल की शुभकामनाएं!

"बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!"आज का यह पावन दिन भगवान बुद्ध के ज्ञान, करुणा और शांति के संदेश को आत्मसात करने क...
12/05/2025

"बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!"

आज का यह पावन दिन भगवान बुद्ध के ज्ञान, करुणा और शांति के संदेश को आत्मसात करने का दिन है।
आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सहिष्णुता और मानवता को बढ़ावा दें।
"धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि, बुद्धं शरणं गच्छामि।"

आप सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सद्बुद्धि का संचार हो — यही कामना है।

Bharatiya Janata Party (BJP)BJP DelhiNarendra ModiJ.P.NaddaRekha GuptaVirendra SachdevaBansuri SwarajKaran Singh Tanwar
11/05/2025

Bharatiya Janata Party (BJP)BJP DelhiNarendra ModiJ.P.NaddaRekha GuptaVirendra SachdevaBansuri SwarajKaran Singh Tanwar

भारत माता की जय 🇮🇳
07/05/2025

भारत माता की जय 🇮🇳

समस्त नागरिकों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं समाजकर्मियों से विनम्र निवेदन है कि वे कल आयोजित मॉक ड्रिल में भाग लें। ...
06/05/2025

समस्त नागरिकों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं समाजकर्मियों से विनम्र निवेदन है कि वे कल आयोजित मॉक ड्रिल में भाग लें।

भारत की सामरिक मजबूती व नागरिक सुरक्षा हेतु देशभर में एयर रेड सायरन, आत्मरक्षा अभ्यास, ब्लैकआउट व कैमोफ्लाज जैसी ड्रिल्स होंगी।

आपकी सक्रिय सहभागिता जागरूकता और तैयारियों को नई दिशा देगी। 🇮🇳



Bharatiya Janata Party (BJP)BJP DelhiNarendra ModiRekha GuptaVirendra SachdevaBansuri Swaraj

दिल्ली कैंट विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ माननीय सांसद, हमारी प्रेरणादायी बड़ी बहन और वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्...
06/05/2025

दिल्ली कैंट विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ माननीय सांसद, हमारी प्रेरणादायी बड़ी बहन और वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री बांसुरी स्वराज जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है।
उनका हमेशा साथ और समर्थन मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हृदय से आभार!

दिल्ली कैंट विधानसभा के सभी नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!आप सभी के नेतृत्व में हमारा दिल्ली...
06/05/2025

दिल्ली कैंट विधानसभा के सभी नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

आप सभी के नेतृत्व में हमारा दिल्ली कैंट भाजपा परिवार और अधिक सशक्त और संगठित होकर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
अब संगठन की नई ऊर्जा के साथ हम सब मिलकर पार्टी को नई दिशा देंगे।

भारतीय जनता पार्टी - विजय संकल्प के साथ!

दिल्ली कैंट विधानसभा के भाजपा चाणक्यपुरी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आचार्य प्रेम पाठक मेरे निवास पर आए। उनका आत्मीय स्वाग...
06/05/2025

दिल्ली कैंट विधानसभा के भाजपा चाणक्यपुरी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आचार्य प्रेम पाठक मेरे निवास पर आए। उनका आत्मीय स्वागत कर मैंने उन्हें इस नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

चाणक्यपुरी मंडल को पाठक जी के नेतृत्व में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, ऐसी मेरी पूरी उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।आपका ऊर्जावान न...
03/05/2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपका ऊर्जावान नेतृत्व एवं राष्ट्रहित में आपकी प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।

आपका मार्गदर्शन यूं ही मिलता रहे।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ

Bharatiya Janata Party (BJP)Narendra ModiPMO IndiaJ.P.NaddaVirendra SachdevaRekha GuptaBansuri SwarajBJP DelhiKaran Sing...
03/05/2025

Bharatiya Janata Party (BJP)Narendra ModiPMO IndiaJ.P.NaddaVirendra SachdevaRekha GuptaBansuri SwarajBJP DelhiKaran Singh Tanwar

Bharatiya Janata Party (BJP)Narendra ModiJ.P.NaddaVirendra SachdevaRekha GuptaBansuri SwarajKaran Singh Tanwar
03/05/2025

Bharatiya Janata Party (BJP)Narendra ModiJ.P.NaddaVirendra SachdevaRekha GuptaBansuri SwarajKaran Singh Tanwar

Address

CB 77A Naraina Ring Road
Delhi
110028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhuvan Tanwar Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share