क्या Theatre Actor की मेहनत की कोई कीमत नहीं?

  • Home
  • क्या Theatre Actor की मेहनत की कोई कीमत नहीं?

क्या Theatre Actor की मेहनत की कोई कीमत नहीं? Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from क्या Theatre Actor की मेहनत की कोई कीमत नहीं?, Legal, .

Theatre Actor की awareness, transparency, सम्मानजनक भविष्य और healthy theatre ecosystem के लिए एक आवाज़।
यह मंच किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कलाकारों के अधिकार, भागीदारी और सम्मानजनक व्यवस्था के समर्थन में है। 🙏

08/08/2026

क्रिकेट ने अपना Ecosystem बनाया… क्या Theatre अपना बना सकता है?
भारत में Theatre के पास talent है, कहानियाँ हैं, technology है और दर्शक बनाने की पूरी potential है।
सरकार की तरफ से Performing Arts के लिए योजनाएँ और grants भी मौजूद हैं।
फिर भी सवाल वही है—Theatre एक बड़े ecosystem में क्यों नहीं बदल पा रहा?
क्या Theatre सिर्फ auditorium तक सीमित रहेगा?
क्यों नहीं बड़े productions, बड़े venues, touring shows, digital platforms, sponsorship और एक मजबूत national theatre network?
और सबसे जरूरी—
जब Theatre का revenue बढ़ेगा, तो क्या Actor की income भी बढ़ेगी?
BCCI कोई सरकारी संस्था नहीं है, लेकिन Cricket ने अपने लिए एक मजबूत organisational और commercial ecosystem खड़ा किया है।
तो क्या Theatre भी अपने लिए ऐसा ecosystem नहीं बना सकता?
यह किसी एक व्यक्ति या Theatre Group के खिलाफ सवाल नहीं है।
यह पूरे Theatre community से एक सवाल है।
आइए Theatre को सिर्फ बचाने की नहीं,
Theatre को बड़ा बनाने की बात करें। 🎭
अगर आप भी मानते हैं कि Theatre में कलाकार की मेहनत और उसके भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत होनी चाहिए, तो इस Reel को Share करें और अपनी राय Comment में लिखें।
Hashtags

🎭 क्या आपका Theatre Group कलाकारों को Payment देता है?अगर हाँ, तो आप सिर्फ शो नहीं कर रहे...आप Professional Theatre Cult...
11/06/2026

🎭 क्या आपका Theatre Group कलाकारों को Payment देता है?

अगर हाँ, तो आप सिर्फ शो नहीं कर रहे...
आप Professional Theatre Culture का निर्माण कर रहे हैं।

यदि आप अपने थिएटर ग्रुप में कलाकारों को उचित भुगतान करते हैं, तो हम आपकी कोशिशों को मंच देंगे! हम आपके आने वाले शो को अपने सोशल मीडिया पर भी प्रमोट करेंगे।

हम ऑडियंस को बताएंगे कि आपके शो में क्या खास है और क्यों उन्हें इसे देखना चाहिए।

हम चाहते हैं कि आपका शो हाउसफुल जाए, और हम गर्व से कह सकें कि यही वो थिएटर है जो कलाकारों की मेहनत की कीमत समझता है। हमें मैसेज करें, जुड़ें, और हम मिलकर थिएटर में एक नई, प्रोफेशनल परंपरा बनाएँ!

आइए, मिलकर Theatre को सिर्फ ज़िंदा नहीं...
Professional भी बनाएं। 🙏🎭















07/06/2026

थिएटर की मेहनत की कोई कीमत है या नहीं—🎭
अब यह सवाल हर मंच पर उठेगा।
हम सभी मिलकर एक ऐसी एसोसिएशन का सपना देख रहे हैं, जहां हर थिएटर कलाकार की आवाज़ सुनी जाए। जब BCCI क्रिकेट में खिलाड़ियों के अधिकारों का ख्याल रखती है, तो थिएटर कला भी एक संगठित मंच डिज़र्व करती है!✊💪🎭

आप सब संवेदनशील लोग हैं, इस वीडियो को और पेज को अधिक-से-अधिक शेयर करें, ताकि हम और आवाज़ें जोड़ें। एक पारदर्शी व्यवस्था के लिए,
जहां साल में चुनाव हों,
कलाकारों को न्यूनतम आय मिले,
हर मंच पर सम्मान हो।
आइए, आज एक कदम आगे बढ़ाएं—आपकी आवाज़ ही बदलाव लाएगी!

🎭 अगर आप भी theatre की वर्तमान स्थिति पर खुलकर बात करना चाहते हैं…तो इस आवाज़ से जुड़िए।अपने अनुभव लिखिए।इस page को shar...
27/05/2026

🎭 अगर आप भी theatre की वर्तमान स्थिति पर खुलकर बात करना चाहते हैं…
तो इस आवाज़ से जुड़िए।

अपने अनुभव लिखिए।
इस page को share कीजिए।
क्योंकि बदलाव तब शुरू होगा…
जब backstage की खामोशी एक साथ आवाज़ बनेगी। 🎭

🎭 WHAT’S YOUR MIND?क्या आपने भी महसूस किया है कि कई theatre artists अपने रिश्तेदारों में गर्व से नहीं बोल पाते —“हाँ, मै...
23/05/2026

🎭 WHAT’S YOUR MIND?

क्या आपने भी महसूस किया है कि कई theatre artists अपने रिश्तेदारों में गर्व से नहीं बोल पाते —
“हाँ, मैं theatre करता हूँ…”

क्या वजह सिर्फ society है?
या theatre system को भी बदलने की ज़रूरत है?

अपनी राय खुलकर लिखिए।
क्योंकि discussion से ही बदलाव शुरू होता है।
























कभी-कभी मुझे लगता है कि theatre की सबसे बड़ी समस्या पैसे की नहीं…मानसिकता की है। 🎭आप खुद BookMyShow पर जाकर देखिए…कुछ gr...
19/05/2026

कभी-कभी मुझे लगता है कि theatre की सबसे बड़ी समस्या पैसे की नहीं…
मानसिकता की है। 🎭

आप खुद BookMyShow पर जाकर देखिए…

कुछ groups साल में 30–40 shows करते हैं।
Auditorium भी बुक करते हैं।
लेकिन जब audience ₹100–₹200 देकर अंदर जाती है…
तो कई बार उसे auditorium के stage पर भी नुक्कड़ नाटक जैसा अनुभव मिलता है।

ना proper set…
ना costume का standard…
ना lighting design…
ना sound experience…
ना technology…

ऐसा लगता है जैसे बस “show हो जाना चाहिए”।

धीरे-धीरे audience theatre को low-value experience समझने लगती है।
और फिर वही लोग कहते हैं:
“आज audience theatre देखने नहीं आती…”

लेकिन क्या हमने कभी audience को ऐसा experience दिया…
कि वो proudly कह सके:
“हाँ, theatre देखने जाना worth it है!”

अब दूसरी तरफ कुछ plays देखिए…
जहाँ tickets ₹2000, ₹5000, ₹8000 तक बिकती हैं।

वहाँ सिर्फ कहानी नहीं बेची जा रही…
वहाँ audience को EXPERIENCE दिया जा रहा है।

• बड़े सेट
• strong costumes
• latest technology
• cinematic lighting
• disciplined production
• trained team
• और सबसे जरूरी — कलाकारों को professional payment

क्योंकि जब actor को सम्मानजनक payment मिलती है…
तो production खुद अपना standard ऊपर ले जाता है।

Psychologically भी audience वही चीज़ value करती है…
जिसमें मेहनत, quality और professionalism दिखे।

अब सवाल यह है—

क्या theatre को बचाने के लिए हमें:
❌ साल में 40 low-standard shows करने चाहिए?

या फिर:
✅ कम shows
✅ better production
✅ paid actors
✅ stronger technology
✅ higher audience experience
वाले model की तरफ जाना चाहिए?

क्योंकि शायद अब वक्त आ गया है कि theatre सिर्फ “passion” नहीं…
बल्कि “premium live experience” बने। 🎭

आपकी राय क्या है?























20 साल…सैकड़ों शो…हज़ारों घंटे की मेहनत…लेकिन आज भी बहुत से theatre actors की कोई तय आर्थिक structure नहीं है।यह पोस्ट क...
18/05/2026

20 साल…
सैकड़ों शो…
हज़ारों घंटे की मेहनत…

लेकिन आज भी बहुत से theatre actors की कोई तय आर्थिक structure नहीं है।

यह पोस्ट किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं…
बल्कि theatre artists awareness, सम्मान और sustainable ecosystem की चर्चा के लिए है। 🎭

अगर आप भी theatre से जुड़े हैं,
तो अपने विचार ज़रूर रखें।


































🎭 स्वागत है।यह मंच किसी व्यक्ति विशेष, किसी theatre group या किसी director के खिलाफ नहीं है।यह मंच उन theatre कलाकारों क...
17/05/2026

🎭 स्वागत है।

यह मंच किसी व्यक्ति विशेष, किसी theatre group या किसी director के खिलाफ नहीं है।

यह मंच उन theatre कलाकारों की आवाज़ है
जो वर्षों से अपना समय, मेहनत, सपने और जीवन रंगमंच को दे रहे हैं…
लेकिन आज भी transparency, participation और सम्मानजनक आर्थिक व्यवस्था जैसे विषयों पर खुलकर बात नहीं हो पाती।

हमारा उद्देश्य विवाद नहीं… awareness है।
ताकि theatre ecosystem और मजबूत बने।

यहाँ हम बात करेंगे:
• Theatre Actors Rights
• Transparency
• Voting Awareness
• Registration Structure
• Respectful Payment Culture
• Participation & Representation
• Healthy Theatre Ecosystem

क्योंकि theatre collective art है…
तो awareness भी collective होनी चाहिए। 🙏

अगर आप भी theatre से जुड़े हैं,
तो इस मंच से जुड़िए, अपने विचार रखिए और इस चर्चा को आगे बढ़ाइए।

संवाद • पारदर्शिता • सम्मान • सहभागिता



















Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्या Theatre Actor की मेहनत की कोई कीमत नहीं? posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Law Practice?

Share