16/03/2025
ददिची देह दान समिति द्वारा आयोजित देहदानियों के 56 वे उत्सव में सम्लित होने का अवसर मिला इस दौरान आदरनिये हर्ष मल्होत्रा जी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कॉर्पोरेट, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, आदरनीये जस्टिस गिरीश कठपालिया जी और मंजू दीदी, शिल्पा दीदी, कमल भाईसाब, प्रमोद अग्रवाल (मेरे मामाजी), सुरेंद्र भाईसाब, अन्य महानुभावो का सनिन्धिये प्राप्त हुआ| देहदान या अंगदान एक बहुत ही संवेदनशील विषय है जो मिथक या स्थानीय धारणा से भी जुड़ा है जैसे के अगर आंख दान में दी तो अगले जनम में आंख नहीं होगी वगेरा वगेरा लकिन जिन परिवारों के किसी प्रियजन ने यह प्रतिज्ञा ली है या अंगदान किया है वे इसे बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। मेरे लिए यह बहुत ही निजी अनुभव है, यह दर्द और गर्व का क्षण है मेरे बड़े भाई ने भी प्लेज लिया था और इसीलिए मेरे लिए ये दर्द और गर्व का विषय है “भइया आप चले गए पर आज भी आपके करण कई जीवन जीवित है और कई घर रोशन है, आपकी आंखों को आपके बाद देखा है मैंने “यह संवेदनशील विषय है जिसे संवेदना के माध्यम से ही समझा जा सकता है | सभी दाता परिवारो को मेरा साधुवाद 🙏 &proud movement