08/07/2026
सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी के होटल और कॉल रिकॉर्ड को व्यभिचार के सबूत के तौर पर स्वीकार किया; दिल्ली हाई कोर्ट के 'निजता पूर्ण नहीं' वाले फैसले को बरकरार रखा।
क्या अब पत्नी कोर्ट के जरिए पति के Hotel Records और Call Detail Records (CDR) निकलवा सकती है?
Case Name: SA v. MA
Case Number: Civil Appeal No. 400 of 2024
Court: Supreme Court of India
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें पत्नी को अपने पति के Hotel Records और CDR मंगवाने की अनुमति दी गई थी ताकि वह व्यभिचार (Adultery) के आरोपों को साबित कर सके।
कोर्ट का महत्वपूर्ण संदेशः
यदि ऐसे रिकॉर्ड न्यायपूर्ण निर्णय के लिए आवश्यक और प्रासंगिक हों, तो फैमिली कोर्ट उन्हें मंगवाने पर विचार कर सकती है।
! लेकिन ध्यान रखें:
यह फैसला यह नहीं कहता कि हर वैवाहिक विवाद में पति या पत्नी को दूसरे के निजी रिकॉर्ड स्वतः मिल जाएंगे। प्रत्येक मामले में अदालत तथ्यों, आवश्यकता और कानून के आधार पर निर्णय लेती है।
यह फैसला प्राइवेसी और न्याय के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।