06/06/2026
*🚨 किसान भाईयों सावधान! 🚨*
* *खरीफ फसलों की बुवाई में जल्दबाजी न करें एवं बीज खरीदते समय बरतें विशेष सावधानी*
* 🌧️ 20 जून से पूर्व खरीफ फसलों की बुवाई करने से बचें!
* *जल्दबाजी में बुवाई करने के नुकसान*
A. बीजों का कम अंकुरण
B. पुनः बुवाई का अतिरिक्त खर्च
C. कीट एवं रोगों का अधिक प्रकोप
D. खरपतवार की बढ़ती समस्या E. फसल की कमजोर बढ़वार
F. उत्पादन एवं आय में कमी
* *⏳ कम अवधि (80–100 दिन) वाली फसलों के लिए विशेष सावधानी*
* ⚠️ जून के प्रारम्भ में बुवाई करने पर फसल अगस्त के अंत अथवा सितंबर के प्रथम सप्ताह में पक जाती है। इस समय वर्षा जारी रहती है, जिससे कटाई के समय फसल के खेत में ही खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
* *कटाई के समय लगातार वर्षा से संभावित नुकसान*
🔸कटी हुई फसल सड़ सकती है।
🔸 दानों में फफूंद लग सकती है। 🔸 दाने बालियों में ही अंकुरित हो सकते हैं।
🔸 कटाई एवं मड़ाई में कठिनाई आती है।
🔸 मंडी में उचित भाव नहीं मिल पाता।
*🌾 कृषि विभाग की सलाह**:-
A. पर्याप्त एवं स्थायी वर्षा होने के बाद ही बुवाई करें।
B. खेत में पर्याप्त नमी होने पर ही बीज बोएँ।
C. मौसम पूर्वानुमान देखकर निर्णय लें।
D. कम अवधि वाली फसलों की बुवाई जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह में करना अधिक सुरक्षित है।
*🌱 खरीफ फसलों की बुवाई हेतु बीज खरीदते समय रखें ये सावधानियां*:-
*🚜 किसान भाई अवश्य ध्यान दें:-*
✅ केवल प्रमाणित एवं अनुशंसित किस्मों का बीज खरीदें।
✅ टैगयुक्त एवं सीलबंद पैकेट ही खरीदें।
✅ अंकुरण प्रतिशत, उत्पादन तिथि एवं वैधता अवधि अवश्य जांचें।
✅ अधिकृत विक्रेता (लाइसेंस) से खरीदकर पक्का बिल प्राप्त करें।
✅ अपने क्षेत्र एवं भूमि के अनुसार उपयुक्त किस्म का चयन करें।
✅ बुवाई से पूर्व बीजोपचार अवश्य करें।
✅ बिना लेबल, खुले अथवा संदिग्ध गुणवत्ता वाले बीज खरीदने से बचें।
*⚠️ विशेष सावधानी*:-
❌ केवल कम कीमत देखकर बीज न खरीदें।
❌ अप्रमाणित स्रोतों के दावों पर भरोसा न करें।
❌ बिना बिल के बीज न खरीदें।
🌱 सही समय पर बुवाई + सही बीज का चयन = अधिक उत्पादन एवं अधिक लाभ 🌱
✍️नोट:- ऐसी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी सभी जगह शेयर कर दिया करें *रोज ऐसी नई जानकारी हेतु आप *View Chennel* पर क्लिक कर हमें *Follow* कर सकते है