08/04/2026
NASA के Orion spacecraft ने चांद के दूरस्थ हिस्से से पृथ्वी की एक अद्भुत तस्वीर कैद की. ‘अर्थसेट’ नाम की इस तस्वीर में पृथ्वी चंद्र क्षितिज के पीछे डूबती हुई नजर आ रही है. NASA द्वारा जारी यह पहली ऐसी तस्वीर है, जो चांद के उस हिस्से से ली गई है जहां से पृथ्वी आमतौर पर दिखाई नहीं देती.