26/08/2026
आमंत्रण पत्र
विषय: ‘मुक्ति दिवस समारोह’ में सहृदय आमंत्रण!
सादर सप्रेम नमस्कार,
आशा है आप सपरिवार सकुशल होंगे।
लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी ( ) के तत्वावधान in आयोजित होने जा रहे ‘ #मुक्ति_दिवस_समारोह’ के पावन अवसर पर मुझे आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है।
यह ऐतिहासिक आयोजन हमारे समाज के उत्थान, अधिकारों और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष LKSP मा. हरीश नायक बंजारा जी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मा. गिरीश नायक जी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गीता राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आपकी उपस्थिति इस कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाएगी और हमारे उत्साह को दुगुना करेगी। अतः सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित इस भव्य समारोह में सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 31 अगस्त 2026
स्थान: गांधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ
भवदीय,
एड. शिवम सिंह नायक
राष्ट्रीय